dudh ki kahani akbar birbal ki kahaniya

दूध की कहानी -

अकबर अपने दरबार में बैठे हुआ थे। सभी सभागन उनकी बाते ध्यान से सुन रही थी। अकबर बोलते बोलते कहते है। हम यह मानते है बीरबल हम सभी में सबसे ज़्यदा होशियार है. सभा के अंदर कुछ लोग उनसे सहमत थे व कुछ नहीं। इन्ही सभी में से एक थे दीनानाथ। 

अकबर उन्हें पुकार कर कहते है दीनानाथ जी क्या आप हमारी बात से सहमत नहीं है. दीनानाथ जी कहते है हज़ूर मैने बस बीरबल  के किस्से सुनने है, परन्तु प्रत्यक्ष रूप से उनकी होश्यारी नहीं देखि. 

अकबर पूछते है बीरबल के किस्से पुरे भारत प्रदेश में प्रचलित है।  आपको उनकी चालक बुद्धि पर यकीन नहीं है. दीनानाथ इसका जवाब नहीं दे पाए। फिर शहंशाह अकबर कहते है अगर आपको यकीन नहीं है तो बीरबल के सामने कोई भी चुनौती रख दे हमे यकीन है वो उस चुनौती में सफल होँगे. 

दीनानाथ कहते है हज़ूर अगर बीरबल इतने जयदा बुद्धि वाले है तो वह हमारे सामने सांड का दूध ला कर रख दे. में मान जाऊंगा वह सबसे जयदा बुद्धि वाले है. 


पुरे राजदरबार में हलचल मच जाती है। अकबर भी कहते है यह कैसी चुनौती दी है तुमने ,यह अस्मभ है पूरा करना। दीनानाथ कहते है हज़ूर आप ही कहते है बीरबल जितना तेजज  कोई नहीं। 

अकबर कहते है बीरबल यह चुनौती स्वीकार है तुम्हे। बीरबल कहते है ,हज़ूर आपकी अगर यही इच्छा है तो यह इच्छा पूरी होगी आपकी। अकबर कहते है ठीक है बीरबल आप इस गुत्थी को जल्द सुलझये। ऐसा कह कर अकबर दरबार से चले जाते है। 

रात में अकबर जब सो रहे होते है तब उन्हें कुछ अजीबो गरीब आवाज सुनाई देती है। अकबर एक सिपाहई को बोलते है उससे कहते है इस आवाज को बंद करवाओ। 

ऐसा कह कर वो फिर सो जाते है। थोड़ी देर बाद फिर से आवाज आने लगती है। अकबर अब गुस्से में उठते है और दरबान पे चिलाते हुए कहते है कौन है यह इसको पकड़ कर मेरे सामने लाओ। दरबान बहार जाते है और वह पर पाते है एक लड़की कपड़े धो रही होती है. दरबान उसे पकड़ते है और अकबर के सामने पेश कर देते है। 

अकबर कहते है लड़की तुम इतनी रात को यहां क्या कर रही हो , तुमने हमारी नींद खराब की है इस बात की एक सही वजह दो. लड़की उतर देती है ,हज़ूर मुझे माफ़ क्र दी जिए मने आपकी नींद खराब की.परन्तु मेरी माँ मायके गयी हुई है और पिताजी ने एक लड़के को जन्म दिया है इसलिए मुझे अभी कपड़े धोने पड़ रहे है. 

अकबर कहते है तुम्हारी माँ अगर मायके गयी है तो बच्चे को जन्म किसने दिया। लड़की उतर देती है मेरा पिताजी ने। अकबर गुस्से में कहते है तेरा दिमाग तो खराब नहीं हो गया है. एक आदमी बच्चे को जन्म कैसे दे सकता है। लड़की उतर देती है आपके राज्ये में तो कुछ भी हो सकता है। 

अपने सुना नहीं सांड भी दूध देने लग गए है तो मेरा पिता क्यों नहीं बच्चे को जन्म दे सकते. अकबर अपनी गलती समझ जाते है। कहते है बेटा जाओ और बीरबल से कहना हम अपनी गलती समझ गए है। अगले दिन अकबर दरबर में कल रात का किस्सा सुनते है और कहते है बीरबल जितना चतुर कोई नहीं है.

1 टिप्पणियाँ